Quantcast
Channel: Skin Care Ideas
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2567

बेसन फेस पैक –चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे – Benefits of Besan Face Pack in Hindi

$
0
0

बाजार में रसायन युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार है। ये आपकी त्वचा को किस प्रकार नुकसान पहुंचाते हैं, आप इस्तेमाल करके देख ही चुके होंगे। ऐसे में जरूरी हो गया है कि हम अपनी त्वचा का प्राकृतिक रूप से ध्यान रखें। इस मामले में आपकी रसोई में ही रखे कुछ खाद्य पदार्थ आपके काम आ सकते हैं। फिलहाल इस आर्टिकल में हम सिर्फ बेसन की बात कर रहे हैं। हम अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे के बारे में सुनते रहते हैं। बेसन का इस्तेमाल एक कारगर प्राकृतिक फेस पैक के रूप में किया जा रहा है। यह आपके चेहरे को आकर्षक बनाने के साथ-साथ कई त्वचा समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है (1)। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको बेसन के फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं।

आइए, सबसे पहले आपको बता दें कि चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे क्या हैं।

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे – Benefits of Besan For Face in Hindi

त्वचा के लिए बेसन का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। आगे विस्तार से जानिये चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे के बारे में (1)।

  1. यह आपके चहरे का रंग साफ करता है और उसे मुलायम बनाता है।
  2. यह त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाता है और उसे वापस आने से रोकता है।
  3. इसके छोटे-छोटे कण चेहरे से मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करते हैं।
  4. बेसन मुंहासों को बढ़ने से रोकता है और एंटी-पिम्पल क्लींजर की तरह काम करता है।
  5. यह उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां और त्वचा को लटकने से रोकता है।
  6. बेसन त्वचा पर स्क्रब की तरह काम करता है। यह रोमछिद्रों को खोलता है और चेहरे की अंदर से सफाई करता है।

लेख के अगले भाग में जानिए कि आप कैसे बेसन का फेस पैक बनाकर उसका उपयोग कर सकते हैं।

बेसन का फेस पैक – Besan Face Pack In Hindi

1. बेसन और एलोवेरा फेस पैक

Gram and Aloe Vera Face Pack

Shutterstock

सामग्री:

  • एक चम्मच बेसन
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल

विधि:

  • एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच बेसन मिला लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए रखें।
  • सूख जाने पर साफ पानी से धो लें।
  • इस प्रयोग को हफ्ते में दो से तीन बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

बेसन के साथ एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है। एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर झुर्रियां को होने से रोकते हैं (2)।

2. बेसन और हल्दी फेस पैक

सामग्री:

  • दो चम्मच बेसन
  • एक चुटकी हल्दी
  • गुलाब जल

विधि:

  • बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला लें।
  • अब इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।
  • अच्छी तरह सूख जाने पर, चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • इस प्रयोग को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

बेसन के साथ हल्दी मिलाकर आप फेस पैक की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं। हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती है, जो त्वचा को साफ करने के साथ-साथ मुंहासों से भी निजात दिलाने का काम कर सकती है। इसके अलावा, हल्दी आपकी त्वचा को सूरज की पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान, संक्रमण और यहां तक कि सोरायसिस (Psoriasis) जैसी त्वचा समस्याओं से भी आराम दिलाने का काम कर सकती है (3)।

3. बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

सामग्री:

  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक चम्मच बेसन
  • गुलाब जल

विधि:

  • एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और बेसन को मिला लें।
  • अब इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 20-25 मिनट तक रहने दें।
  • पूरी तरह सूख जाने पर चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • इस प्रयोग को हफ्ते में दो से तीन बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

मुल्तानी मिट्टी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से समृद्ध होती है। इसके अलावा, मुल्तानी मिट्टी त्वचा की सफाई के साथ-साथ मुंहासों को दूर करने का काम कर सकती है (4)।

4. बेसन और टमाटर फेस पैक

Gram flour and tomato face pack

Shutterstock

सामग्री:

  • दो चम्मच बेसन
  • एक पका हुआ टमाटर

विधि:

  • टमाटर को अच्छी तरह मसल कर एक बाउल में उसका रस निकाल लें।
  • इस रस में दो चम्मच बेसन मिला कर उसका पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट रहने दें।
  • अच्छी तरह सूख जाने पर साफ पानी से धो लें।
  • इस विधि को हफ्ते में दो से तीन बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

टमाटर में विटामिन-सी अधिक मात्रा में पाया जाता है (5)। विटामिन-सी एक जरूरी पोषक तत्व है, जो झुर्रियों और त्वचा पर एजिंग के प्रभाव को कम करता है (6)।

5. बेसन और केले का फेस पैक

सामग्री:

  • दो चम्मच बेसन
  • दो पके हुए केले
  • गुलाब जल या दूध

विधि:

  • केलों को एक बाउल में अच्छी तरह मेश कर लें और उसमे दो चम्मच बेसन मिला लें।
  • अब इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक रखें।
  • अंत में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक या दो बार करें।

कैसे काम करता है:

केला विटामिन-सी से भरपूर होता है (7)। विटामिन-सी त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और उम्र से पहले झुर्रियां पड़ने से रोकता है। साथ ही, यह त्वचा की इलास्टिसिटी भी बनाए रखता है (6)। केले के साथ मिल कर बेसन के गुण दोगुने हो जाते हैं।

6. बेसन और दही फेस पैक

सामग्री:

  • दो बड़े चम्मच बेसन
  • एक या दो चम्मच दही

विधि:

  • सारी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट रखें।
  • अच्छी तरह सूख जाने पर साफ पानी से त्वचा को धो लें।

कैसे काम करता है:

दही में लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus) नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा से झुर्रियों जैसी समस्याओं को दूर रखता है और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है (8) (9)। दही और बेसन का फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा जवान बनी रहेगी।

7. अंडा और बेसन फेस पैक

Egg and Gram Flour Pack

Shutterstock

सामग्री:

  • एक अंडा
  • दो चम्मच बेसन
  • आधा चम्मच शहद

विधि:

  • एक अंडे को फोड़ कर उसका सफेद भाग अलग कर लें।
  • इस सफेद भाग को तब तक फेंटें, जब तक कि झाग न बन जाए।
  • अब इसमें बेसन और शहद मिला लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

अंडे का सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है प्रोटीन (10)। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, प्रोटीन त्वचा को स्वस्थ और सुंदर रखने में मदद करता है (9)।

8. बेसन और ग्रीन टी फेस पैक

सामग्री:

  • दो चम्मच बेसन
  • एक ग्रीन टी बैग
  • एक कप गुनगुना पानी

विधि:

  • एक कप गुनगुने पानी में ग्रीन टी बैग डाल कर पांच मिनट के लिए रख दें।
  • पांच मिनट बाद बैग को निकाल दें।
  • एक बाउल में बेसन लें और उसमें आवश्यकतानुसार ग्रीन टी डालकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट की पतली परत चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं (11)। ग्रीन टी के साथ चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे यह हैं कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके चेहरे पर समय से पहले पिगमेंटेशन, झुर्रियां और डिसकलरेशन से बचाने का काम करते हैं (12)।

9. बेसन और नीम फेस पैक

Gram and Neem Face Pack

Shutterstock

सामग्री:

  • एक चम्मच नीम पाउडर
  • एक चम्मच बेसन
  • एक चम्मच दही या गुलाब जल

विधि:

  • एक बाउल में सारी सामग्री मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • पूरी तरह सूख जाने पर, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

नीम और बेसन का फेस पैक लगाने से आपको चहरे की झुर्रियों से आराम मिल सकता है। नीम में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन एजिंग और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं (13)।

10. बेसन और शहद फेस पैक

सामग्री:

  • दो चम्मच बेसन
  • एक चम्मच शहद

विधि:

  • शहद को 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गरम कर लें। ध्यान रखें कि शहद ज्यादा गर्म न हो।
  • अब इस शहद में दो चम्मच बेसन मिला लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • जब पेस्ट अच्छी तरह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहरा सकते हैं।

कैसे काम करता है:

शहद में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल त्वचा को खूबसूरत और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके गुण त्वचा की नमी और पीएच बैलेंस को बनाए रखते हैं और मुंहासों को दूर रख सकते हैं (14)। शहद और बेसन का फेस पैक चेहरे को दमकता और पिम्पल फ्री बनाने में लाभदायक साबित हो सकता है।

11. बेसन और नींबू रस फेस पैक

सामग्री:

  • दो चम्मच बेसन
  • आधा चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच दही
  • एक चुटकी हल्दी

विधि:

  • एक बाउल में सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
  • इस पैक को चेहरे पर लगाएं।
  • 20 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

नींबू के रस में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी एजिंग के प्रभाव कम करता है, साथ ही त्वचा को यूवी किरणों के नुकसान से बचाता है और त्वचा की नमी बनाए रखता है (15) (6)। इस तरह नींबू और बेसन का फेस पैक लगाने से आपको दोगुना लाभ हो सकता है।

12. बेसन और बेकिंग सोडा फेस पैक

Gram flour and baking soda face pack

Shutterstock

सामग्री:

  • दो बड़े चम्मच बेसन
  • एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चौथाई कप पानी
  • एक चुटकी हल्दी

विधि:

  • सबसे पहले पानी में बेकिंग सोडा मिला लें और उसे अच्छी तरह से घुल जाने दें।
  • अब एक बाउल में दो बड़े चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी मिला लें।
  • बेसन में आवश्कतानुसार बेकिंग सोडा वाला पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  •  इस पैक को 10-12 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।

कैसे काम करता है:

बेकिंग सोडा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं (16), जो कीटाणुओं से लड़कर, कील-मुंहासों जैसी त्वचा समस्याओं पर प्रभावी असर दिखा सकते हैं, लेकिन इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

नोट: बेकिंग सोडा सभी की त्वचा पर सूट नहीं होता। इसे लगाने से खुजली, जलन या रैशेज हो सकते हैं। इसलिए, इस पैक को लगाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें और पैच टेस्ट जरूर कराएं।

13. बेसन और गुलाब जल

सामग्री:

विधि:

  • दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिला कर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगाएं और 20 मिनट तक रहने दें।
  • पूरी तरह सूख जाने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • अंत में चेहरे को तौलिये से थपथपा कर पोंछें और मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगा लें।
  • बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

गुलाब जल और बेसन का फेस पैक आपके चेहरे से दाग-धब्बे और मुंहासे हटाने में मदद करता है। गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं (17)। गुलाब जल का यह गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने का काम कर सकता है।

14. बेसन और दूध फेस पैक

सामग्री:

  • दो चम्मच बेसन
  • दो चम्मच दूध या मलाई

विधि:

  • एक बाउल में बेसन और दूध या मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए रखें।
  • 15-20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हर हफ्ते एक बार करें।

कैसे काम करता है:

दूध/मलाई और बेसन का फेस पैक आपके चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करेगा। शोध के अनुसार, बेसन आपकी त्वचा को स्क्रब करता है, जिससे मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और त्वचा का रंग निखरता है। दूध भी त्वचा से ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स हटाने में मदद करता है। साथ ही यह चेहरे से सनटेन हटाने में भी लाभदायक साबित हो सकता है (1)।

15. बेसन एक्सफोलिएटिंग फेस पैक

Besan Exfoliating Face Pack

Shutterstock

सामग्री:

  • दो चम्मच बेसन
  • पानी

विधि:

  • एक बाउल में दो चम्मच बेसन लें और उसमें आवश्कतानुसार पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 10-12 मिनट तक मसाज करें।
  • ध्यान रखें कि आप ऊपर की ओर गोलाकार गति में स्क्रब करें।
  • अगर चेहरे पर स्क्रब सूखने लगे, तो अपनी उंगलियों को पानी में भिगो लें और फिर मसाज करें।
  • 10-12 मिनट मसाज करने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

कैसे काम करता है:

चहरे पर बेसन लगाने के फायदे यह भी है, कि बेसन आपकी त्वचा पर माइल्ड एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं की परत हटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है (1)।

नोट: वैसे तो ऊपर बताए गए सभी फेस पैक प्राकृतिक हैं, लेकिन इन्हें उपयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। पूरे चेहरे पर लगाने से पहले इन्हें हाथ के थोड़े से हिस्से पर लगाएं। अगर इन्हें लगाने से आपको खुजली या जलन का एहसास होता है, तो इनका उपयोग न करें।

लेख के आखिरी भाग में जानिए कि बेसन के फेस पैक लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना है।

बेसन के फेस पैक लगाने के लिए कुछ और टिप्स – Other Tips To Use Besan Face Pack in Hindi

  • कोई भी फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें कि पैक लगाने से पहले चेहरा पूरी तरह साफ हो।
  • ध्यान रखें कि कोई भी फेस पैक लगाने के बाद आप घर से बाहर न निकलें। ऐसा करने से चेहरे पर धूल-मिट्टी लग सकती है और फेस पैक का प्रभाव कम हो सकता है।
  • चेहरा धोने के बाद चेहरे को तौलिये से रगड़ कर न पोछें। इससे आपकी त्वचा रूखी पड़ सकती है। ध्यान रखें कि चेहरे को हमेशा तौलिये से थपथपा कर पोंछें।
  • चेहरा धोने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। एक्सफोलिएट करने से चेहरे के रोमछिद्र खुल जाते हैं और मॉइस्चराइजर आसानी से त्वचा के भीतर जा कर नमी बना सकता है।
  • अगर आप किसी विशेष समस्या जैसे मुंहासों को रोकने के लिए इन फेक पैक्स का उपयोग कर रहे हैं, तो उनका उपयोग करने से पहले अपने त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करना अच्छा रहेगा।

अब तो आप चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे जान ही गए होंगे। क्या कभी आपने सोचा था कि आपके रसोई घर में रखा बेसन आपके लिए इतना लाभदायक हो सकता है? तो अब किसी भी समारोह या शादी के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपए खर्च करने की जगह आप ऊपर बताए गए बेसन के फेस पैक को अपना सकती हैं। अब आप आज से ही इस लेख में बताए गए बेसन के फेस पैक का उपयोग करें और हमे नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं कि ये आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद रहे।

संबंधित आलेख

The post बेसन फेस पैक – चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे – Benefits of Besan Face Pack in Hindi appeared first on STYLECRAZE.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2567

Trending Articles